Friday 27 November 2020

दंतहीन शब्दों की दो अलग बातें

दंतहीन शब्दों की 
 दो अलग बातें

मन में उतरना 
और मन से उतरना 
दो अलग बातें हैं।
################
पानी गिरना 
एवं पानी का गिरना 
दो अलग बातें हैं ।
#################
मुँह उतरना 
और मुंँह से उतरना 
दो अलग बातें हैं।
##################

ऐसे कई शब्द है जिनकी 
बातें तो होती हैं 
होती रहेंगी 
शब्दों के अर्थ 
निकलते रहेंगे 
पर कभी यह अर्थ 
अनर्थ भी कर जाते हैं 
ये शब्द ही हैं  
जो दंतहीन होकर भी  
कई दाँतों के साथ 
प्रहार करते हैं 
आपके ऊपर 
जिसका ना कोई इलाज मिलता है 
ना ही कोई औषधि  

।।सधु।। 

12 comments:

  1. सही कहा आपने शब्दबाणों से लगे घाव का इलाज और औषधि शायद है ही नहीं...
    बहुत ही सुन्दर सृजन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार महोदया।
      सादर।

      Delete
  2. ये शब्द ही हैं
    जो दंतहीन होकर भी
    कई दातों के साथ
    प्रहार करते हैं
    आपके ऊपर
    जिसका ना कोई इलाज मिलता है
    ना ही कोई औषधि
    ...बहुत सही कहा है आपने...।सुंदर अभिव्यक्ति...।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार महोदया।
      सादर।

      Delete
  3. हार्दिक आभार महोदय।
    सादर।

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब। आपका ब्लॉग पर आकर अच्छा लगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया महोदय।
      हार्दिक आभार।
      सादर।

      Delete
  5. पूर्णत:अर्थपूर्ण ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदयतल से आभार।
      सादर।

      Delete
  6. बेहतरीन अर्थपूर्ण संकल्पना व रचना।

    ReplyDelete
  7. विश्लेषण हेतु हार्दिक आभार माननीय।
    सादर।

    ReplyDelete

राम एक नाम नहीं

राम एक नाम नहीं  जीवन का सोपान हैं।  दीपावली के टिमटिमाते तारे  वाल्मिकी-तुलसी के वरदान हैं। राम है शीतल धारा गंगा की  पवित्र पर...